फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 महिलाओं को 21 गट्ठर के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 महिलाओं को 21 गट्ठर लकड़ियों के साथ पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला फालोअप
चित्रकूट। पाठा क्षेत्र से जंगल की लकड़ियों को शहर लाकर बेचने वालों के खिलाफ आरपीएफ का अभियान मंगलवार भी चलाया गया। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने प्रभारी केपी मिश्रा के साथ 12 महिलाओं को बिना टिकट 21 लकड़ी के गट्ठर के साथ पकड़ा है। यह लकड़ी जंगल से शहर में बेचने लाई गई थी। इसके पूर्व भी दो दिन तक यह अभियान चला जिसमें 25 महिलाओं को पकड़ा गया था। आरपीएफ प्रभारी मिश्रा ने बताया कि जंगल बचाने व बिना टिकट चलने वालों को पकड़ने के लिए यह अभियान आरपीएफ कमांडेंट झांसी के निर्देश पर चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार रेलवे का लोहा चोरी कर बेचने व खरीदने के मामले में तीसरे आरोपी राकेश कुमार पुत्र सोनीलाल निवासी रैपुरा को भी दबोच लिया है। इस मामले में रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ ने छापेमारी कर नांदिन कुर्मियान निवासी मिथलेश व रैपुरा निवासी अवधेश को रेलवे की लगभग एक लाख रुपये की चोरी की संपत्ति के साथ पकड़ा गया था। आरपीएफ प्रभारी मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपी को मंगलवार को बांदा रेलवे की कोर्ट में पेश किया गया। जज के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें