फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइकसवार पत्रकार की मौत

Tue, 20 Nov 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bike accident
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव के सामने किसी वाहन की चपेट से बाइक सवार एक न्यूज चैनल के पत्रकार की मौत हो गई। यह हादसा पडरौना-तुर्कपट्टी मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी क्षेत्र के दोघरा कठकुइंया गांव के निवासी दिवाकर राय पुत्र सरवन राय एक टीवी चैनल में पत्रकार थे।

वह मंगलवार की शाम किसी कार्य से पडरौना गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे लौटते समय बलडीहा गांव के सामने किसी वाहन की चपेट से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़े। बुरी तरह घायल दिवाकर को लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवाकर राय अविवाहित थे. अगले माह ही उनकी शादी होनी थी। उनकी मृत्यु की सूचना से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें