बिहार में मतदान को लेकर बार्डर पर मुश्तैद पुलिस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। सेवरही से सटे बिहार के वाल्मीकिनगर और गोपालगंज संसदीय क्षेत्र में रविवार को हो रहे मतदान के चलते तमकुहीरोड-ठकरहा मार्ग के बिहार बार्डर पर पुलिस की विशेष सतर्कता रही। इसके चलते इस मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा।
बिहार के पड़ोसी जिले में मतदान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बिहार पुलिस की तरफ से 48 घंटे पहले यूपी-बिहार सीमा शील कर पुलिस ने गश्त तेज कर दिया था। इधर से आने-जाने वाले रहीगारों से पुलिस पूरी गहनता के साथ पूछताछ कर रही थी। इसके चलते तमकुहीरोड-ठकरहा, गोलाघाट-ठकरहा, जवही दयाल-बैजुआ जल, अहिरौलीदान आदि मार्गों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। एसआई एसके सिंह ने बताया कि 48 घंटे पहले से ही बार्डर सील कर दिया गया है ताकि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे। मतदान के बाद सीमा पर पहले जैसी स्थिति बहाल कर दी जाएगी।