फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों पर नकेल कसने की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों पर नकेल कसने की बनाई रणनीति
विज्ञापन

खड्डा। हुनमानगंज थाना परिसर में रविवार को यूपी और बिहार सीमाई थानों के पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए फरार बदमाशों की गिरफ्तारी व तस्करी रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई।
सीओ नवीन कुमार नायक और बगहा (बिहार) के एसडीपीओ संजीव कुमार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। इसमें यूपी से फरार अपराधी अगर बिहार में पनाह लिये है तथा बिहार का फरार बदमाशों ने यूपी में पनाह ली है तो उसे गिरफ्तार कर संबंधित थाने को सुपुर्द करने की आपसी सहमति बनाई गई। इसके बाद दोनों प्रांत की पुलिस से फरार अपराधियों की सूची एक दूसरे को आदान प्रदान किया, जिससे लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार अमित शेखर, पुलिस निरीक्षक धनहां भगतलाल मंडल, खड्डा एसओ संजय कुमार सिंह, हनुमानगंज एसओ बृजेश मिश्र, जटहां बाजार एसओ मुहम्मद रसीद खांन, नौरंगिया एसओ राजकुमार, नदी थाना एसओ वेदानंद सिंह, पिपरासी एसओ संजय कुमार यादव, एएसआई रामाश्रय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें