फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग थाना क्षेत्रों की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगलगी से झोपड़ी और गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

पिपरा कनक/लक्ष्मीगंज। रविवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं में झोपड़ी और तीन एकड़ से अधिक गन्ने की फसल जल गई।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपराकनक गांव के निवासी सुरेश शर्मा की झोपड़ी में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। जब तक लोग आग बुझाते, तब तक झोपड़ी और उसमें रखा पूरा सामान जल गया। हलका लेखपाल गजेंद्र कुमार सिंह ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर रामकोला थाना क्षेत्र के लालाछपरा में दिन के करीब 11 बजे गन्ने की फसल में आग लग जाने से शंकर, लालधर, राधे, रामप्यारे, रामलक्षन, सुकदेव और चंद्रिका की लगभग तीन एकड़ फसल जल गई। किसानों को फसल में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें