करंट से झुलसी महिला के बारे में बताते परिजन।
तमकुहीराज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरदिया हाता गांव में रविवार को करंट की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गई। हरदिया हाता गांव के उमा पांडेय के घर में पानी की आपूर्ति के लिए छत पर टंकी लगाई गई है। उसे भरने के लिए उमा की पत्नी कुसुम (40) रविवार की सुबह स्विच ऑन करने गईं, तभी करंट की चपेट में आ गईं।
उनकी चीख सुनकर जब तक घर के लोग जबतक पहुंचे कुसुम की मौत हो गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने रोते बिलखते बच्चों को ढांढस बंधाया। उनके परिवार में कुसुम ही एक मात्र महिला सदस्य थीं। महिला के दो बेटे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।