पडरौना। कोतवाली पुलिस और स्वॉट की संयुक्त टीम ने चोरी की 10 मोबाइल के साथ तीन चोरों को पडरौना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान पडरौना नगर के रहने वाले ऋतिक चौरसिया, शिवेश मिश्रा और राणा सिंह के रूप में हुई। पकड़े गए चोरों ने बरामद मोबाइलों को चुराने की बात स्वीकार की। इस संबंध में पूर्व में पीड़ितों ने मुकदमा भी दर्ज कराया था।
इन्हें पकड़ने वाली पुलिस टीम में इंटेलीजेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, स्वॉट टीम के प्रभारी विकास यादव, एसआई आलोक कुमार, हेड कांस्टेबल मुबारक अली, कांस्टेबल रणजीत यादव, रणविजय सिंह, मनोज यादव, शशिकेश गोस्वामी, शिवानंद सिंह, मदनलाल और अनिल राव शामिल रहे। पकड़ने वाली पुलिस टीम की एसपी ने पीठ थपथपाई।