फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया तहसील के गांव सिधावे में यूनिट फीड कराने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की सख्ती पर डीएसओ ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

50 प्रतिशत पात्र गृहस्थी में पंजीकृत नाम उड़ाने का मामला
पूर्ति निरीक्षक को नाम आधार से लिंक कराने का आदेश
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। तहसील क्षेत्र के गांव सिधावे में लंबे समय से पात्र गृहस्थी के लोगों की निर्धारित यूनिट विभाग की तरफ से फीड न कराने का मामला चला आ रहा था। इसकी जानकारी होते ही विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने डीएसओ विमल कुमार शुक्ल को तहसील में बुलाया। जहां मौजूद लोगों की समस्याओं को तत्काल दूर कराने के लिए डीएसओ को निर्देश दिया। डीएसओ विमल कुमार शुक्ल ने वहां के पूर्ति निरीक्षक को तत्काल छूटे व पात्र गृहस्थी में शामिल लोगों के नाम आधार नंबर लेकर लिंक कराने का आदेश दिया। वहीं गांव में संचालित तीनों राशन के दुकानदारों को पूर्व में दिए जा रहे लोगों को निर्धारित मानक के अनुसार राशन दिए जाने के लिए भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों का आरोप था कि वंचित लोगों के अलावा जिन लोगों का नाम बीते माह था, उनमें से 50 प्रतिशत लोगों का नाम इंटरनेट की सूची से उड़ा दिया गया है। जिसके चलते उन्हें भी दुकानदार राशन देने से इंकार कर रहा है, जबकि उनका राशन दुकानदार ने गोदाम से उठा लिया है। इस दौरान गांव के रामप्रताप सिंह, सुभाष यादव, शैलेश यादव, सुनील यादव, योगेंद्र यादव, शेषनाथ सिंह, वशिष्ठ मुनि तिवारी, पन्नालाल तिवारी, संतोष, छट्ठू उपाध्याय आदि मौजूद रहे। डीएसओ विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण के लिए जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के दुकानदारों से शौचालय बनवाए जाने के लिए पात्र गृहस्थी में शामिल कार्ड धारक, जिनके वहां शौचालय नहीं बना है, उन्हें बनवाने के लिए अपील करवाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी दुकानदार की तरफ से शौचालय बनवाने के लिए जोर-जबरदस्ती नहीं किया जाना है। न ही शौचालय न बनवाने वाले किसी के राशन को रोके जाने का कोई आदेश दिया गया है। इस तरह की शिकायत मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें