फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से किशोर की मौत

Sat, 21 Jul 2018 11:54 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के सिकटा गांव का रहने वाले 15 वर्षीय एक किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ गांव के पश्चिम तरफ पोखरे में नहाने गया था। किशोर के पोखरे में डूबकर मौत हो जाने की जानकारी पर गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

सिकटा गांव के लक्ष्मण गौंड़ का 15 वर्षीय पुत्र महावीर शनिवार को दिन के करीब 12 बजे गांव के पश्चिम तरफ पोखरे में दोस्तों के साथ नहाने गया था। अचानक महावीर नहाते वक्त पोखरे के गहरे हिस्से में जा पहुंचा और डूबने लगा। यह देख उसके साथ नहाने गए अन्य दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। कपड़ों के सहारे भी उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और वह पानी में डूब गया। घटना के बाद डरे सहमे उसके दोस्त गांव पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद रोते बिलखते परिजनों के साथ गांव के काफी लोग पोखरे पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। किशोर की मौत से आहत उसकी मां सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता लक्ष्मण गौंड़ मजदूरी करते हैं और काम के सिलसिले में ही घर से बाहर गए हुए थे। शाम तक किशोर का शव पिता के आने की इंतजार में दरवाजे पर ही रखा गया था। बाद में गांव के लोगों के समझाने पर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें