फाजिलनगर (कुशीनगर)। शनिवार की शाम लगभग छह बजे एनएच पर पिपरा रज्जब गांव के सामने एक बाइकसवार को किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुआ खुर्द निवासी मुन्ना अंसारी उम्र 20 वर्ष बाइक से फाजिलनगर जा रहे थे कि रास्ते में पिपरा रज्जब गांव के सामने पीछे से कोई वाहन ठोकर मारकर चला गया।