नेबुआ रायगंज(कुशीनगर) । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत के बाद पुलिस ने आठ व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है।
लक्ष्मीपुर निवासी हशमुद्दीन उम्र 25 वर्ष शादीशुदा था। उसकी शादी अभी डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुई थी। बृहस्पतिवार की रात एक युवती के घर में घुसने पर उसकी निमर्मतापूर्वक पिटाई की गई थी, जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एसओ दिलीप पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा में परिवर्तन कर लिया गया है। आठ के खिलाफ मुकदम दर्ज हुआ है, जिसमें दो आरोपी शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिए गए। अन्य की तलाश की जा रही है।