पडरौना। पुलिस ने अंतरजनपदीय चोरों के गिरोह का खुलासा कर छह लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजारों को भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि एएसपी हरिगोविंद और सीओ ओमपाल सिंह की अगुवाई में चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार को कसया थाना प्रभारी ने छह चोरों को कसया कस्बे से पकड़ लिया। इनके पास से नकबजनी के 11 हजार रुपये, दो चाकू, कुछ आभूषण, सब्बल, छेनी आदि बरामद किए गए। पकड़े गए व्यक्तियों में छोटू निवासी करमहा, गामा निवासी पैकोली, नागा निवासी बकराबाद, तोता निवासी हाटा, फखरुद्दीन और इसहाक निवासी बकराबाद है। ये सभी हाटा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थाने में मुकदमे दर्ज हैं।