फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार 

Thu, 22 Feb 2018 12:45 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस ने अंतरजनपदीय चोरों के गिरोह का खुलासा कर छह लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजारों को भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि एएसपी हरिगोविंद और सीओ ओमपाल सिंह की अगुवाई में चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार को कसया थाना प्रभारी ने छह चोरों को कसया कस्बे से पकड़ लिया। इनके पास से नकबजनी के 11 हजार रुपये, दो चाकू, कुछ आभूषण, सब्बल, छेनी आदि बरामद किए गए। पकड़े गए व्यक्तियों में छोटू निवासी करमहा, गामा निवासी पैकोली, नागा निवासी बकराबाद, तोता निवासी हाटा, फखरुद्दीन और इसहाक निवासी बकराबाद है। ये सभी हाटा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें