हेतिमपुर भैंसहा सदर के भरटोली में क्रैश लड़ाकू विमान की जांच करती एयरफोर्स की विशेष टीम ।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। क्षेत्र के हेतिमपुर भैंसहा सदर के भरटोली में 28 जनवरी को विमान क्रैश होने के सातवें दिन रविवार को बंगलुरु के अधिकारी की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम ने सुबह 10 बजे से जांच शुरू की। दोपहर दो बजे तक सदस्यों ने अपने-अपने विभाग से जुड़े जांच के लिए मलबे में विमान के पार्ट्स की जांच के लिए उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान पार्ट्स की कई एंगिल से फोटोग्राफी भी की जा रही थी।
घटना के सातवें दिन बाद भी मलबा पड़ा हुआ था और एयरफोर्स के जवान तैनात थे। बताया यह भी जा रहा है कि अभी वन फोर्थ ही जांच हो पाया है। शेष और किए जाएंगे। टीम विमान क्रैश होने की वजह की तह में जाने के लिए फोटोग्राफी कर स्पॉट स्टडी कर रही है। जांच के लिए पहुंचे एक अफसर ने बताया कि मलबे यहां से हटाए जाने के बारे में सही-सही जानकारी नहीं दी जा सकती है,अभी जांच बाकी है। पूरे होने के बाद ही मलबा हटाया जाएगा।