फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एकवनही उर्फ भागवतपुर का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय के गड्ढ़े में गिरे तेंदुए की जान गई
विज्ञापन

तेंदुए की मौत की वजह जांचने पहुंचे डीएफओ
जटहां बाजार। क्षेत्र के एकवनही उर्फ भागवतपुर गांव में बुधवार की रात शौचालय के निर्माधीन गड्ढ़े में गिरे तेंदुए की मौत हो गई। गुरुवार भोर में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिजरा में कैद कर साथ लेकर चली गई। वही तेंदुए की मौत की सूचना पर बाद में डीएफओ टीम के साथ गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। डीएफओ ने गांव के लोगों का बयान भी दर्ज किया। क्षेत्र में दूसरे तेंदुए के होने की सूचना से गांव के लोग भयभीत है। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों से सतर्कता बरतने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एकवनही में बुधवार की रात को तेंदुआ भागते-भागते गांव के नौमी यादव के शौचालय के गड्ढे में गिर गया। गांव वालों ने बताया कि तेंदुए के पीछे कई कुत्ते दौड़ रहे थे। लोगों ने तेंदुए को रस्सियों के सहारे बांध कर पुलिस और वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। रात करीब 12 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भोर में करीब चार बजे तेंदुए को पिजरा में पकड़कर ले गई। गुरुवार को डीएफओ बोनिक चंद्र ब्रहम, एसडीओ आलोक सक्सेना, रेंजर घनश्याम शुक्ल और वन दरोगा रामध्यान पांडेय गांव में पहुंचे। जिस गड्ढ़े में तेंदुआ गिरा था, उसकी जांच की। टीम ने शौचालय के गड्ढे की लंबाई चौड़ाई की जांच की। गांव के लोगों ने सरेह में तेंदुए के पदचिन्हों के भी दिखाई देने का जिक्र किया। लोगों ने बताया कि दूसरा तेंदुआ भी गांव के बाहर घूम रहा है। दो घंटे रुकने के बाद टीम वापस चली गई। इधर वन विभाग के रेंज ऑफिस अर्जुनहा में मृतक तेंदुए का तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी मौत की वजह क्या है,इसकी जानकारी करने के लिए उसके शरीर का कुछ अंश बरेली स्थिति लेबोरेटरी में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें