फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर िररिटायर्ड कर्मी की मौत

Thu, 17 Jan 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे के बा जांच करती पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन
तमकुहीरोड। गुरुवार को क्षेत्र के तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पास गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड ग्राम सेवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों की मांग पर पंचनामा के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र के पकड़ीहार पूरबपट्टी निवासी 64 वर्षीय ब्रह्मा प्रसाद गोड़ नित्य की तरह घर से टहलने के लिए तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ओर जा रहे थे। उसी समय गोरखपुर से पाटलिपुत्र जाने वाली 55008 पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आ रही थी। पैर फिसलने से वह ट्रैक पर गिर गए। पीछे से गुजरी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताय कि ब्रह्मा गोड़ बिहार में ग्राम सेवक पद से दो साल पहले ही रिटायर हुए थे और नियमित टहलने आते थे। उनकी मौत से पत्नी,बेटे और बेटियों का रो- रो कर बुरा हाल था।

परिजनों ने बताया कि ब्रह्मा अपने रिश्तेदार के वहां किसी कार्यक्रम में जाने की तैयारी में थे और इधर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घर वालों के आग्रह पर पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को सौंप दिया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलसा
नेबुआ रायगंज। थाना क्षेत्र के गांव खानू छपरा में बुुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

गांव निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण साहनी बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने कमरे में था। अचानक कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाज आई, जिस पर परिजन लक्ष्मण के कमरे की ओर गए और देखा कि उसके शरीर में आग लगी है। यह देख परिजन शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
 

जब तक युवक के शरीर पर लगी आग को बुझाया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन-फानन में परिजन युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसओ नेबुआ नौरंगिया निर्भय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, घटना की छानबीन की जाएगी।


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
सुकरौली। हाटा कोतवाली के पिपरा उर्फ तितिला गांव के पास फोरलेन क्रासिंग पर गुरुवार की शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों व पुलिसकर्मियों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया।


गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया कॉलोनी निवासी विजय कुमार (28) गुरूवार की शाम पिपरा उर्फ तितिला गांव के समीप फोरलेन पार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख आसपास के लोगों व पुलिसकर्मियों की मदद से युवक को पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें