फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद से आ रहे व्यक्ति से रुपये और बैग छीने

Sun, 16 Sep 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुपये और बैग छीने
विज्ञापन
कुबेरस्थान। शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे फैजाबाद से घर आ रहे व्यक्ति को रोककर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने 10 हजार रुपये व बैग छीन लिया। चोरों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वे बाइक छोड़ भाग निकले। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बाबू टोला निवासी अर्जुन कुशवाहा फैजाबाद में रहकर पढ़ते हैं। शनिवार को वह गांव आ रहे थे। रात में बस से अर्जुनहा चौराहे पर उतरे और पैदल ही शिवपुर जाने वाले मार्ग पर चल दिए। अर्जुनहा और डायट के बीच बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आए और बैग छीनने लगे।

अर्जुन भागने लगे, लेकिन बाइक सवार तीनों ने उन्हें पकड़ लिया और बैग तथा रुपये छीनकर भागने लगे। अर्जुन ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी और बताया कि बदमाश बाइक से शिवपुर की ओर जा रहे हैं। अर्जुन के पिता बदमाशों को पकड़ने के लिए गांव के ही कुछ लोगों के साथ शिवपुर मार्ग पर पहुंच गए।
विज्ञापन

 

जैसे ही उन्हें बाइक पर सवार तीन लोग दिखे, तो उन्होंने अपनी साइकिल उनके आगे फेंक दी। इससे बाइक सवार तीनों बदमाश वहीं गिर पड़े और बाइक छोड़ बैग और रुपये लेकर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर डॉयल 100 की टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की बाइक को अपने साथ कसया थाने ले गई। रविवार की सुबह अर्जुन कुशवाहा कसया थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मौके से बरामद बाइक के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें