फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर) । क्षेत्र के नारायणी शाखा नहर में घुरहुपुर गांव के समीप पुलिया में एक युवक का शव फंस गया था। लोगों की नजर पड़ी तो कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव के समीप नहर की पुलिया में एक युवक का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। भीड़ जुटी और पुलिस को सूचना दी गई। कप्तानगंज थाने के एसआई राजेश कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव कई दिन पहले का लग रहा था। शव का कुछ हिस्सा सड़ गया था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसओ आरके यादव ने बताया कि शव का कुछ हिस्सा सड़ जाने के चलते पहचान नहीं हो पा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें