फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोप 19-23-16

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार महिला संग छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

रगड़गंज। पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
महिला का कहना है कि शनिवार दोपहर में वह अपनी गुमटी में बैठी थी। पड़ोस का युवक गुटका खरीदने के बहाने आया। उसको अकेली देखकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। महिला ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने सूचना यूपी-100 को दी। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आई किशोरी से छेड़खानी
रामकोला। क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई किशोरी से छेड़खानी के मामले में शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। किशोरी होली पर्व पर रामकोला क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। उसके गांव का ही युवक वहां पहुंच गया और किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी के विरोध के बाद आरोपी भाग निकला। बाद में रिश्तेदार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें