फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से दो झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

तमकुहीरोड। पिपराघाट मुस्तकिल गांव के जयपुर टोला में शुक्रवार की रात झोपड़ी में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग पड़ोस की झोपड़ी को भी अपनी आगोश में ले लिया। लोग जबतक आग पर काबू पाते, दोनों झोपड़ियों के साथ उसमें रखे सामान भी जल गए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे अदालत की झोपड़ी में आग लग गई। परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते कि आग की लपटें तेज हो गईं और पड़ोस में नथुनी की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और शोर सुन गांव के लोग दौड़े। लोगों की तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन दोनों लोगों की झोपड़ियों के साथ उसमें रखा सामान जल गया। शनिवार की सुबह पहुंचे हल्का लेखपाल विनोद कुमार ने क्षति का आंकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें