फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार ले जाई जा रही 23 बोटा खैरा की लकड़ी बरामद

Wed, 17 May 2017 12:00 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
23 बोटा खैरा की लकड़ी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरवापट्टी। सोमवार की रात बरवापट्टी थाने की पुलिस ने कतरा पुल पर ट्रैक्टर ट्राली पर लदी 23 बोटा खैरा की लकड़ी बरामद की। इसे जंगल से काटकर बिहार भेजा जा रहा था। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों पर वन संरक्षण अधिनियम और इंडियन फारेस्ट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब आठ बजे लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली पर खैरा की लकड़ी लदी देखी। लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि 100 नंबर की पुलिस पहुंची जरूर, लेकिन पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद सीओ और अन्य उच्चाधिकारियों को खबर की गई। इसके बाद एसओ गोपाल पांडेय ने वहां पहुंचकर खैरा की लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। उसे बिहार ले जाया जा रहा था। ट्राली पर 23 बोरा खैरा की लकड़ी थी।

एसओ की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक नरेश निवासी नरहवा थाना बरवापट्टी, ठेकेदार हासन और अहमद के खिलाफ इंडियन फारेस्ट एक्ट, वन संरक्षण अधिनियम समेत विभिन धाराओं में केस दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। एसओ गोपाल पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें