फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे महिला का मिला शव

Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पपउर गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के पपउर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार को महिला का शव होने की सूचना के बाद आसपास के लोग जुट गए। प्रधान प्रतिनिधि सिब्ब्बन लाल ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर एसआई नियाज खान को भेजा गया। शव की शिनाख्त शमा बेगम (45) पत्नी गयासुद्दीन निवासी बिहुली सोमाली के नौका टोला के रूप में हुई। पीड़ित पिता बिहुली निसफी निवासी रईस मोहम्मद ने बताया कि शमा बेगम कुछ दिनों से तनाव में थी।

उसका एक बेटा दुबई गया है और उसे धोखे से टूरिस्ट वीजा मिल गया है। इसी बात को लेकर वह हमेशा तनाव में रहती थी। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें