पपउर गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
रामकोला। क्षेत्र के पपउर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार को महिला का शव होने की सूचना के बाद आसपास के लोग जुट गए। प्रधान प्रतिनिधि सिब्ब्बन लाल ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर एसआई नियाज खान को भेजा गया। शव की शिनाख्त शमा बेगम (45) पत्नी गयासुद्दीन निवासी बिहुली सोमाली के नौका टोला के रूप में हुई। पीड़ित पिता बिहुली निसफी निवासी रईस मोहम्मद ने बताया कि शमा बेगम कुछ दिनों से तनाव में थी।
उसका एक बेटा दुबई गया है और उसे धोखे से टूरिस्ट वीजा मिल गया है। इसी बात को लेकर वह हमेशा तनाव में रहती थी। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।