फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के बतरौली गांव की घटना.

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ।
विज्ञापन

अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
हाटा। हाटा कोतवाली के भड़कुलवा चौराहे से 100 मीटर आगे बतरौली गांव के सामने बुधवार को एक खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने शव को देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव बतरौली में बुधवार की दोपहर अज्ञात युवक का शव खेत से बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पहले शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का आधा हिस्सा सड़ चुका था। आशंका जताई जा रही थी कि शव एक सप्ताह पहले से वहां पर पड़ा हुआ था। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें