फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंठल की आग में फसल के साथ घर भी राख

Tue, 14 May 2019 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहुआस गांव में आग लगने से जले सामान दिखाते सीताराम का परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना के बहुआस गांव में गेहूं का डंठल जलाते समय हवा के झोंको के साथ आग आसपास के खेतों में पहुंच गई। गन्ना की फसल के साथ ही घर और उसमें रखा सामान जल गया। घर की छत ढालने के लिए रखे गए 60 हजार रुपये भी राख हो गए। कुनबे के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


यहां के सीताराम गौंड़ के घर का आधा हिस्सा छप्पर और आधा टिनशेड था। सोमवार की रात बगल के गांव गंभीरपुर की महिला अपने खेत में गेहूं का डंठल जला रही थी। हवा के साथ फैली आग से रजवंत, रामानंद और अलगू प्रजापति का 10-10 कट्ठा पेड़ी गन्ना जल गया। खेत के किनारे लगे पेड़ भी झुलस गए। आग की लपटें सीताराम के घर को भी जद में ले लीं। घर में रखे सिलिंडर में आग पकड़ ली और कपड़े, अनाज, बर्तन आदि नष्ट हो गए। संयोग था कि सिलिंडर फटा नहीं। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। आग के चलते पड़ोसी मुरली गौंड़ के घर की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं।

सीताराम ने बताया कि घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन के साथ जेवरात भी जल गए हैं। सूचना पर एसओ राहुल सिंह पहुंचे और जानकारी ली। हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना व प्रधान आकाश ने पीड़ित परिवार की मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें