सुमही बुजुर्ग गांव में मां दुर्गा की सात पिंडियां हैं। बृहस्पतिवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने उन्हें तोड़ दिया। हिंयुवा के राना सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह, शिव राष्ट्र सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव और राष्ट्र सेना के जिला महामंत्री सहित कई नेता पटहेरवा थाने पहुंच गए और एसओ को तहरीर देकर इस मामले की जांच के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थोड़ी देर में एसओ संजय मिश्र मयफोर्स मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इस दौरान गांव में हिंदू युवा वाहनी के अमिताभ मिश्रा, मधुबन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेषनाथ मिश्रा, सुरेंद्र राय, विरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।