फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में मारपीट, चाकू से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। युवकों के दो गुटों में शनिवार को मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने चाकू से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। उसे खड्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना किसी किशोरी को परेशान करने को लेकर होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब दस बजे युवकों का दो गुट खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंचे। दोनों गुटों के बीच बातचीत चल रही थी कि उसी बीच मारपीट शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन उसके आगे ब्लॉक मुख्यालय के सामने फिर मारपीट शुरू हो गई और 19 वर्षीय तबरेज आलम निवासी तुर्कहां के सीने पर चाकू लग गया। वह गिर पड़ा। इसके बाद सभी भाग निकले। घायल को तुरंत पीएचसी में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार न होते देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के समय मौजूद तबरेज का साथी राजू (आरिफ) मौके से गायब हो गया। घायल युवक के परिवारीजन अस्पताल पहुंचकर रोने लगे। उनका कहना था कि किसी ने फोन कर तबरेज को बुलाया और चाकू मार दिया गया। इस मामले में एक नया मोड़ तब आ गया, जब एक गांव के व्यक्ति ने यह बताया किया कि घायल युवक व उसका एक साथी उसकी लड़की को स्कूल से आते जाते समय गलत नीयत से पीछा करते थे। रास्ते में परेशान करके फब्तियां कसते थे। स्कूल बंद होने के बाद घर के आसपास अक्सर घूमते रहते थे। शनिवार की सुबह जब युवक फिर लड़की के घर के पास पहुंचे तो उसने अपने भाई से इसकी शिकायत कर दी। लड़की का भाई अपने कुछ साथियों के साथ पूछने पहुंचा, जिसके बाद मारपीट हो गई। इस संबंध में खड्डा थाने के एसओ विनय पाठक का कहना था कि घायल का इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें