फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी करने वाले गिरोह की सक्रियता से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सेवरही कस्बे के आजाद नगर मुहल्ले से बुधवार की देर रात मां के साथ सो रहे बच्चे को नकाबपोश ने चुराने का प्रयास किया। इस दौरान महिला की नींद खुली और उसने शोर मचाया तो नकाबपोश बच्चे को फेंककर भाग गया। इस तरह की घटना सामने आने के बाद कस्बे से एक सप्ताह के भीतर दो और बच्चों के गायब होने की चर्चा तेज हो गई है। इस घटना के बाद से बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की बात भी कही जाने लगी है।
विज्ञापन

आजाद नगर मुहल्ला निवासी रंजीत वर्मा की पत्नी रानी वर्मा बुधवार की रात करीब 10 बजे अपने कमरे में दो वर्ष के बेटे प्रियांशु के साथ सो रही थीं। रंजीत बाहर थे, लिहाजा पत्नी ने दरवाजे को बंद नहीं किया था। रानी के अनुसार बच्चे के रोने की आवाज सुनकर नींद खुली तो एक नकाबपोश उसे उठाकर ले जा रहा था। उसने शोर मचाते हुए बच्चे को छीनने का प्रयास किया तो नकाबपोश उसे जमीन पर पटककर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। परिवारीजनों का कहना है कि घटना के बाद कई बार 100 नंबर डायल करके सूचना देने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की चर्चाएं तेज हो गईं। यह भी कहा जाने लगा कि एक सप्ताह में ही कस्बे से दो और बच्चे गायब हो चुके हैं। लोगों के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर पांच सुभाष नगर मुहल्ला निवासी सुभाष वर्मा के घर से उनकी लड़की का चार वर्षीय पुत्र छोटू भी कई दिन से गायब है। घरवालों ने सूचना दी तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं लगा है।
इस संबंध में सेवरही के एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि बुधवार की रात में बच्चा चोरी करने के प्रयास की घटना उनकी जानकारी में नहीं है। उससे पहले गायब हुए एक बच्चे की सूचना है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बुधवार की रात हुई घटना के विषय में भी जानकारी कराई जाएगी। कस्बे में रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें