लक्ष्मीगंज। अवैध बालू खनन की सूचना पर रामकोला एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने रविवार की शाम छोटी गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर छापे डाले। इस दौरान सुअरहा घाट पर बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को एसओ ने सीज कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के गंडक नदी के सुअरहा, साहबगंज, कोटिया, मठिया बरघाट, मिश्रौली, मुरलीछपरा, खोटही, धोबीघाट समेत कई अन्य घाटों पर रविवार की शाम रामकोला एसओ दिलीप पांडेय ने छापा डाला। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू कारोबारियों में खलबली मची हुई है। रामकोला एसओ ने बताया कि अवैध बालू लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है। खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।