फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार में फिर हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार चौराहे पर फिर तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी हो गई। दुकानदारों ने रात में ही एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस चौराहे पर आए दिन हो रही चोरियों से दुकानदार बहुत भयभीत हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात पकड़ियार चौराहे के दुकानदार नत्थू, जितेंद्र व शकील की दुकान का ताला तोड़कर उनमें रखे सामान व नकदी चोरी हो गए। रात लगभग एक बजे चौराहे पर मौजूद दुकानदारों को चोरी का आभास होने पर निगरानी शुरू कर दी। इस दौरान एक मोबाइल की दुकान के समीप चार-पांच लोग दिखे। दुकानदारों ने शोर मचाया तो वहां खड़े लोग भागने लगे। दुकानदारों ने उनका पीछा किया और लौकरिया गांव के पास से इनमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी एसओ रामाश्रय यादव का कहना है कि दुकानदारों ने जिस व्यक्ति को पकड़ा है, उससे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें