फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-100 टीम से पशु तस्करों ने की हाथापाई

Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोले में पिकअप सवार पशु तस्करों को पकड़ने गई यूपी-100 टीम से शनिवार को भिड़ंत हो गई। पशु तस्करों और पुलिस कर्मियों में हाथापाई हुई। एक सिपाही को हल्की चोटें भी आईं। घटना के बाद पिकअप सवार पशु तस्कर भागने में भी कामयाब रहे। सूचना के बाद तरयासुजान थाने की पुलिस हरकत में आई, जरूर लेकिन तब तक पशु तस्कर वाहन समेत भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

शनिवार को डायल 100 नंबर के पुलिस कर्मी प्रमोद सिंह को सूचना मिली कि सलेमगढ पैठानी टोला के रास्ते पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं की खेप लेकर बिहार जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर डायल 100 नंबर के पुलिस कर्मी थाने की पुलिस को जानकारी देकर तस्करों की घेरेबंदी के प्रयास में जुट गए। कुछ देर बाद गुजरी एक पिकअप को पुलिस टीम ने रोक कर तलाशी लेने का प्रयास की। उसी दौरान पिकअप सवार तस्कर तलाशी का विरोध करना शुरू कर दिए। तस्करों और पुलिस कर्मियों के बीच देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। जब तक पुलिस कर्मी संभलते कि तस्कर गाड़ी लेकर भाग निकले। घटना में सिपाही को मामूली चोटें भी आईं। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपी पिकअप सवार पशु तस्करों की तलाश की जा रही है। तस्करों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें