फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने 11 लोगों को दोबारा भेजा पत्र
विज्ञापन

तमकुहीराज। एसडीएम तमकुहीराज अरविंद कुमार ने स्वास्थ्य सेवा से जुडे़ 11 लोगों के खिलाफ फिर रिमाइंडर देकर प्रपत्र जमा करने को कहा है। एसडीएम ने निर्धारित अवधि तक प्रपत्र नहीं जमा करने वाले लोगों को चेताया है कि 24 जून के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
तमकुहीराज कस्बे में पैथालोजी, अल्ट्रासाउंड, निजी चिकित्सालय संचालित करने वाले 54 लोगों के खिलाफ एसडीएम ने धारा 133 के तहत नोटिस जारी करके संचालन से संबंधित प्रपत्र एसडीएम कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया था। इसमें मात्र 33 लोग निर्धारित समय तक प्रपत्र जमा कर अपना पक्ष प्रस्तुत किए। शेष 21 लोगों को तीन दिन के अंदर आवश्यक प्रपत्र समेत कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। उसके बाद भी 11 ने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किंया। फिर चेताया है कि 24 जून तक प्रपत्र नही जमा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि इस कार्रवाई से गैर कानूूनी ढंग से स्वास्थ्य सेवा में जुडे़ लोगों को चिह्नित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


हादसे में हिरन की मौत
पिपरा कनक। क्षेत्र के रजवटिया गांव के पास मंगलवार को राष्ट्रीय राज मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिरन की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी।
लोगों ने बताया कि रजवटिया गांव के सीवान में कहीं से हिरन विचरण करते पहुंच गया। बाद में तालाब के किनारे स्थित झाड़ियों में रहने लगा था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे हिरन राष्ट्रीय राज मार्ग के पास घायलावस्था में मिला। जब तक लोग जुटे और वन विभाग को सूचना दी, उसकी मौत हो गई। वन गार्ड सुनील सिंह ने बताया कि हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है।

अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की
पडरौना। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की तरफ से मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपा गया है। इसमें एक ह्वाट्सअप ग्रुप पर देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का अरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित राजेश पांडेय की तरफ से पुलिस को दिए गए नामजद तहरीर में कहा है कि नगर के ओंकार वाटिका निवासी व्यक्ति ने उत्तेजना तथा सांप्रदायिक हिंसा पैदा करने वाला संदेश वायरल कर हिंदू देवी देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने इसकी जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

आग से तीन झोपड़ियां जली
जटहां बाजार। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के घूरछपरा नौका टोला गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर झोपड़ी में आग लगने का आरोप लगाया है।गांव के निवासी श्रीनाथ ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर रात गांव के कुछ लोगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे उनके घर में रखा सारा समान जल कर रख हो गया। झोपड़ी में लगी आग की लपटें देख उन्होंने शोर मचाया, जिसे सुन गांव के लोगों ने दोड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आग बुझाते समय बीरबल कुशवाहा, मनोज, दिग्विजय मामूली रूप से झुलस गए। सूचना पाकर डायल 100 पुलिस मौके पहुंच जांच किया। उन्होंने मंगलवार को पुलिस को तरहरीर सौंप कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

जल निकासी की समस्या को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

खड्डा। नाली बनाने में अड़चन डालने से नाराज सिसवा गोपाल गांव की मुसहर बस्ती की महिलाओं व बच्चों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को खड्डा- मदनपुर मार्ग को जाम कर दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। चौपाल में जा रहे कई अधिकारियों को तीस मिनट तक रूकना पड़ा । तहसीलदार की सूझबूझ से जाम हटा।
विज्ञापन

विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा सिसवा गोपाल के दक्षिण तरफ मुसहर बस्ती है। वहां जल निकासी के लिए नाली का निर्माण हो रहा था। जिसको गांव के कुछ ग्रामीणों ने रोक दिया। जिसकी वजह से जल जमाव के हालात उत्पन्न होने की आशंका से आक्रोशित महिलाए मंगलवार को गांव के पास सड़क जाम कर दिया। चौपाल के लिए बुढ़वा जंगल जा रहे तहसीलदार खड्डा, जिलापूर्ति अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी व आम लोग फंस गए। तहसीलदार अहमद फरीद खां ने महिलाओं से बातचीत शुरू की और निर्माण का आश्वासन देकर जाम हटवाया। इसके चलते लगभग आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। तहसीलदार अहमद फरीद खां ने बताया कि समझा बुझाकर जाम हटवा दिया गया है। जल निकासी रोकने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें