फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा-कारतूस के साथ पकड़ा गया युवक

Wed, 01 May 2019 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छितौनी में बैंकों के पास तलाशी अभियान चलाते हनुमानगंज एसओ ब्रजेश मिश्रा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के एटीएम से गलत तरीके से रकम निकालने के प्रयास में युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास तमंचा-कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बे में धोखाधड़ीकर एटीएम से पैसे निकालने की घटनाओं को रोकने के लिए एटीएम बूथों पर सादे वर्दी में पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। कस्बे के पीएनबी के एटीएम से बिहार प्रांत के गोपालपुर निवासी राधेश्याम रकम निकाल रहे थे। उनके पीछे खड़ा युवक उनके एटीएमकार्ड व पिन पर निगाहें गड़ाए था।

पैसा निकालकर उनके बाहर निकलते ही युवक रकम निकालने लगा। सादे वर्दी में खडे़ पुलिसकर्मी को संदेह हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह भागने लगा। दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूूस बरामद हुआ। चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक यादव पुत्र सुवाष यादव निवासी बसडीला पांडेय थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें