फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा देवरिया रोड़ पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

फोटो के साथ
बाइक से रिश्तेदारी में देवरिया गए थे युवक, हाटा कोतवाली के रामपुर बुजुर्ग चौराहे के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुजुर्ग। हाटा कोतवाली के रामपुर बुजुर्ग चौराहे के पास हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद काफी देर तक मृतक युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के गांव बरईपुर बंचरा के रहने वाले मोहन यादव (30) और अपने ही गांव के रहने वाले महेंद्र यादव (27) के साथ देवरिया जिले के किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। सोमवार की दोपहर बाद दोनों युवक अपनी बाइक से हाटा की तरफ आ रहे थे। अभी वह हाटा कोतवाली के रामपुर बुजुर्ग चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि सड़क के बीच में बने एक गड्ढे को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस घटना में बाइक सवार मोहन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर सड़क के बीचों बीच में मृतक का शव पड़ा होने के कारण दोनों तरफ का आवागमन प्रभावित हो गया। काफी देर बाद पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें