पडरौना। रविवार की शाम को पटहेरवा थाना क्षेत्र के मोहनपुर ईंट भट्ठे के पास पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश समीर को सोमवार की शाम जेल भेज दिया गया। खड्डा बुजुर्ग का रहने वाला समीर पांच हजार का इनामी है। इस पर पडरौना कोतवाली व कप्तानगंज थाने में राहजनी, लूट के प्रयास तथा लूट के कई मामले दर्ज हैं। इसके एक और साथी की भी पुलिस तलाश कर रही है। उस पर आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। सोमवार की देर शाम समीर को जेल भेज दिया गया। मुठभेड़ में घायल दोनों पुलिस अफसरों को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
फाजिलनगर बाजार में सराफा कारोबारी पिता-पुत्र पर हुई फायरिंग के मामले में अपराधियों की तलाश करते हुए पुलिस टीम रविवार की शाम को बिहार बॉर्डर की तरफ गई थी। वहां हुए मुठभेड़ में पुलिस ने पडरौना कोतवाली के खड्डा बुजुर्ग निवासी समीर उर्फ छोटू को पकड़ा था। मुठभेड़ में गोली लगने से समीर घायल हो गया था। इसके अलावा कसया एसओ गजेंद्र राय और स्वाट टीम प्रभारी श्यामलाल यादव भी गोली लगने से घायल हो गए थे। सोमवार को एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए बदमाश समीर उर्फ छोटू के खिलाफ वर्ष 2012 में कप्तानगंज थाने में राहजीन का केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा पडरौना कोतवाली में लूट व लूट के प्रयास का चार मुकदमा दर्ज है। पडरौना कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की है। इसके अलावा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लूट के एक मामले में इस पर बीते जुलाई महीने में पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। एसपी के अनुसार पकड़ा गया समीर उर्फ छोटू फाजिलनगर के व्यवसाई पिता-पुत्र पर हुई फायरिंग के मामले में भी शामिल रहा है। इसके एक और साथी की तलाश हो रही है। एसपी के अनुसार समीर से मिली जानकारी के आधार पर इसके दूसरे साथी की तलाश चल रही है। उस पर भी लूट व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद के अनुसार सोमवार की शाम को समीर उर्फ छोटू को पडरौना व कसया न्यायालय में अलग-अलग मामले में पेश किया गया। दोनों ही जगह से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश हुआ। इस आधार पर उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दरोगा गजेंद्र राय और श्यामलाल यादव की हालत खतरे से बाहर है और दोनों को विश्राम दिया जा रहा है। पुलिस समीर के दूसरे साथ ही तलाश में जुटी है।
00000000
उदयभान त्रिपाठी