फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैश बॉक्स और बहीखाता लेकर चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग में खाद की एक दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने कैश बॉक्स सहित अन्य सामान चुरा लिया। दुकानदार ने बताया कि कैश बॉक्स में नौ हजार रुपये नकद और बहीखाता था, जो चोरी हो गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव के निवासी अरविंद लाल श्रीवास्तव की पटहेरिया-समऊर बाजार मार्ग पर स्थित बिहार बुजुर्ग चौराहे पर खाद की दुकान है। उन्होंने बताया कि रोज की भांति मंगलवार की शाम को अपनी दुकान बंदकर घर चले गए।
रात में चोर दुकान के पीछे सेंध लगाकर अंदर दाखिल हो गए तथा कैश बॉक्स व बहीखाता चुरा ले गए। सुबह गांव के लोगों ने दुकान में सेंध लगा देखकर दुकानदार को सूचना दी। अरविंद ने बताया कि कैश बॉक्स में नौ हजार रुपये थे। कैश बॉक्स तथा बही खाता चोरी हो गया है। करीब 20 दिन पहले भी इसी चौराहे की किराना की एक दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने 15 हजार रुपये नकद सहित सामान चुरा लिया था। चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने दुकान पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चोरी
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार बिंदवलिया गांव में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरों ने दवाइयों, फर्नीचर, बर्तन और बिजली के उपकरण चुरा लिया। फार्मासिस्ट ने इसकी तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि वह सुबह अस्पताल पहुंचे और ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो सामान बिखरे पड़े दिखे। पीछे जाकर देखा तो दरवाजा टूटा हुआ था। अस्पताल से दवाइयां, पांच पंखे, सर्जिकल इंस्टूमेंट, कुर्सियां, बिजली आदि चोरी हो गई। उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाने में तहरीर दी। इस संबंध में एसओ राकेश कुमार सिंह का कहना था कि सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें