फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडरौना से रुपये लेकर घर जा रहा था बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पडरौना से 12 हजार रुपये लेकर घर जा रहे एक बुजुर्ग को कसया तहसील के सामने दो उचक्कों ने दिनदहाड़े झांसा देकर रकम छीन लिया। बुजुर्ग ने शोर मचाने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी देते हुए रुमाल में नोट की तरह कागज का बंडल थमाकर भाग निकले। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कसया थानाक्षेत्र के मैनपुर तेजवलिया गांव निवासी भृगुराशन गोंड शुक्रवार को करीब एक बजे पडरौना से किसी बैंक की शाखा से 12 हजार रुपये निकाल कर अनुबंधित बस से कसया तहसील गेट पर उतर गए। भृगुराशन ने बताया कि वह सपहां जाने के लिए जानकारी ले रहे थे। उचक्के पहुंचकर उन्हें गांजा, चरस और अफीम जांच करने वाला अधिकारी बताकर तहसील परिसर के अंदर लेकर चले गए और डरा-धमकाकर कागज की गड्डी थमा रुपये छीन कर भाग निकले। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें