फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत की सूचना से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर के युवक की नोएडा में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम, रिश्तेदार और गांव के लोग नोएडा रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी श्रीराम(कुशीनगर)। सेवरही क्षेत्र के गौरीजगदीश निवासी और बीटेक उत्तीर्ण छात्र की नोएडा में शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। नोएडा पुलिस ने सेवरही थाने की पुलिस को सूचना दी। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदार और गांव के लोग नोएडा रवाना हो गए।
विज्ञापन

गौरीजगदीशपुर निवासी एवं कोऑपरेटिव समिति के सचिव विनोद पाठक ने बताया कि उनके तीन बेटों में 24 वर्षीय बड़ा बेटा अनिकेश पाठक नोएडा से बीटेक की परीक्षा इसी साल उत्तीर्ण की थी। नोएडा में ही रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कोचिंग भी पढ़ाता था। शनिवार की सुबह छह बजे बेटे अनिकेश ने मोबाइल पर उनसे बातचीत की थी और सब कुछ ठीकठाक बताया था। इधर सेवरही पुलिस ने सूचना दी कि नोएडा के परी चौक पर सुबह 11 बजे के करीब बदमाशों ने गोली मार कर बेटे की हत्या कर दी। परिवार का सपना था कि बेटा इंजीनियर बनेगा और जिले के साथ परिवार का नाम रोशन करेगा, लेकिन बदमाशों ने बेटे की हत्या करके परिवार के सपने को तोड़ दिया। घटना से पीड़ित पिता काफी आहत दिखे। उनके कुछ रिश्तेदार और गांव के लोग निजी गाड़ी से नोएडा के लिए रवाना हो गए। घटना जानने वाले गांव के लोग भी स्तब्ध थे। प्रधान के पति कांशीनाथ ने बताया कि अनिकेश होनहार था। गांव के लोगों को भी उससे काफी उम्मीदे थी। उसकी हत्या हो जाने की खबर से गांव के लोग गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें