फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम संचालक लूटकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
theft bikes recovered - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। दस दिन पूर्व हाटा में निजी एटीएम संचालक को गोली मारकर हुई लूट के मास्टर माइंड को पुलिस ने बुधवार को परागपुर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने लूट के 40,500 रुपये, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक समेत चोरी की तीन अन्य बाइक बरामद की। पूछताछ में उसने कबूल किया कि अपने रिश्तेदार के साथ रेकी के बाद साजिश रची और फिर अन्य बदमाशों के साथ घटना को अंजाम दिया। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

सीओ रामदास प्रसाद ने बताया कि सात जून को हाटा के बाघनाथ चौराहे पर निजी एटीएम संचालक नितेश अग्रवाल को बदमाशों ने गोली मारकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया था। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया।
 

पूछताछ में उसकी पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के तरैनी गांव निवासी शंकर यादव के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा चोरी की तीन अन्य बाइकें भी बरामद कीं। शंकर यादव ने पुलिस को बताया कि उसने ही व्यापारी की रेकी की थी और फिर अपने रिश्तेदार के माध्यम से लूट की घटना को अंजाम दिया था।

बरामद बाइकों में दो हाटा क्षेत्र से चोरी हुई थीं और एक चौरीचौरा थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। चौथी बाइक के बारे में पुलिस पता लगा रही है। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है। घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल कमलेश सिंह, एसआई रविंद्र यादव, जगमेंदर, अनिल कुमार, स्वाट टीम प्रभारी उमेश कुमार, हेड कांस्टेवल मुबारक खान, रणजीत यादव, शशिकेश गोस्वामी, हृदयानंद सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें