फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुरिया सिंहपुर के किसान ने की आत्महत्या

Thu, 13 Jun 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धुरिया सिंहपुर गांव में किसान गोविंद सिंह की मौत के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया/कुशीनगर। धुरिया सिंहपुर गांव में मंगलवार की रात किसान ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को लटका शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यहां के 45 वर्षीय गोविंद सिंह समेत परिवार के लोग भोजन कर छत पर सो रहे थे। रात में वह कमरे में आ गए। बुधवार सुबह परिजन जागे तो कमरे में नायलॉन की रस्सी से उनका शव लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर लोग जुट गए। 15 वर्षीय बेटा मनीष और पत्नी किरन देवी ने बताया कि खेती-बारी, मकान बनवाने और बेटी रिंकू की शादी के लिए बैैंक और कुछ लोगों से करीब 15-16 लाख रुपये का कर्ज था। उसकी अदायगी को लेकर पिछले कुछ दिनों से वह परेशान थे।

अवसाद में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। एसओ सुनील कुमार राय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि कर्ज की अदायगी नहीं कर पाने से अवसाद में आकर गोविंद सिंह ने आत्महत्या कर ली। बेटे ने लिखित रूप में भी यही जानकारी दी है। उसने घटना के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। गांव के लोग भी कर्ज की बात तस्दीक कर रहे हैं।
विज्ञापन


वैसे गले में रस्सी के निशान के अलावा शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह भी स्पष्ट हो जाएगी। सीओ रामदास प्रसाद ने बताया कि बैंक व अन्य लोगों से कर्ज लेने और अदायगी नहीं कर पाने की वजह से आत्म हत्या की बात सामने आई है। आगे पीएम रिपोर्ट से मौत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें