बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
तुर्कपट्टी। मंगलवार की शाम तुर्कपट्टी क्षेत्र के बसडीला पांडेय शिवमंदिर के पास बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बतरडेरा थाना कसया निवासी 22 वर्षीय विनीत यादव पुत्र फूलेना यादव बुलेट से कसया से तुर्कपट्टी की तरफ जा रहा था। बसडीला पांडेय शिव मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे पडरौना निवासी 25 वर्षीय बाबूनंदन चौहान पुत्र ठगई चौहान की बाइक टकरा जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के फोन पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कसया पहुंचाया गया। यूपी-100 की टीम दोनों बाइकों को थाने ले गई। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।