फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार की मौत

Sun, 09 Jun 2019 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटहेरवा/पिपरा कनक। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पटहेरिया चौराहे पर शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे फाजिलनगर की तरफ से जा रहे बाइकसवार को कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया। बाइकसवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय हाटा के निकट उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तरुअनवा गांव के निवासी 35 वर्षीय अनवर अंसारी पुत्र रोजादीन अंसारी किसी कार्य से दोपहर करीब डेढ़ बजे तमकुही जा रहे थे। अभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटहेरिया चौराहे के पास पहुंचने ही वाले थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। अनवर सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। मौके पर पहुंचे लोगो की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया, लेकिन स्थिति गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय अनवर की रास्ते में ही मौत हो गई।

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
खड्डा। एक पखवारे पूर्व बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में बाइकचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के निवासी अभिषेक का उनकी 25 वर्षीय पत्नी पूनम से आपसी विवाद चलता था। इसे लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन था। दोनों से एक बेटी है। कुछ माह पहले आपस में रजामंदी होने पर पूनम अपने पति के घर आकर रह रही थी। एक पखवारा पहले फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और नाराज होकर पूनम अकेले घर से निकलकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी के रास्ते पैदल जा रही थी।

उसी बीच एकडंगी गांव निवासी एक बाइक सवार भी जा रहा था। उसकी बाइक से टक्कर लग जाने के कारण पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंचे पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बाद में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दियि गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात में पूनम की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को खड्डा थाना लाया गया। उसके बाद पुलिस ने बाइकचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

तीन युवकों के खिलाफ महिला ने दी तहरीर
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटी को गलत नीयत से खींचकर ले जाने का तीन व्यक्तियों पर आरोप लगाई है। महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को उसकी बेटी दुकान पर बैठी थी। तभी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और उसकी लड़की को जबरदस्ती घसीटकर गलत नियत खेत की ओर ले जाने लगा। उसकी बेटी के शोर मचाने पर महिला पहुंची और उसे छुड़ाई। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें