फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में शिक्षामित्र और उनके पति घायल

Thu, 06 Jun 2019 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bike accident
विज्ञापन
रगड़गंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर-पटहेरिया मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। उस पर सवार दंपती घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार की रात लगभग एक बजे थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव की निवासी शिक्षामित्र रीना राय (38) अपने पति गिरीश राय के साथ रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में सम्मिलित होने गई थीं। रात में ही बाइक से घर वापस लौटे रहे थे। करीब एक बजे नारायणपुर गांव के पास गीदड़ सामने आ गया।

गिरीश नियंत्रण खो बैठे और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान व्यास तिवारी ने फोन कर एंबुलेंस बुलाया। दोनों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें