फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में बुजुर्ग को युवक ने मारी गोली

Sun, 02 Jun 2019 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बगहा खास गांव में गोली लगने से घायल परमहंस कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला/लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के रामपुर बगहा खास गांव में शनिवार को जमीन विवाद में बुजुर्ग को गोली मार दी गई। गोली कमर के निचले हिस्से में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग चीखने और गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन उनको सीएचसी रामकोला ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामपुर बगहा खास गांव निवासी 70 वर्षीय परमहंस कुशवाहा और अर्जुन के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह परमहंस कुशवाहा नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गए हुए थे। वह गांव स्थित कुटी के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान बाइक से पहुंचे युवक ने उन्हें गोली मार दी।

गोली परमहंस कुशवाहा के जंघे में लगी और वह गिर कर घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर भाग गया। सीएचसी रामकोला के डॉ. रजनीश ने बताया कि गोली कमर से नीचे लगी है। परमहंस कुशवाहा खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


परमहंस कुशवाहा के पुत्र जयराम कुशवाहा ने जमीन संबंधी विवाद में अर्जुन पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि अर्जुन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें