फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पहल पर दिन में हुई शादी

Thu, 30 May 2019 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फरना गांव में बारात आने के बाद भी शादी नहीं होने की सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने लोगों को समझाया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के फरना गांव में मंगलवार कर रात कन्या और वर पक्ष में विवाद के चलते शादी रुक गई। बुधवार को मामला थाने पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया तो लोग मान गए और फिर शादी की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन


क्षेत्र के फरना निवासी रविंद्र प्रजापति ने अपनी बेटी की शादी गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के गांव हरसेवकपुर निवासी पारस प्रजापति के लड़के शिवशंकर से तय की थी। मंगलवार की रात बरात आई थी। द्वार पूजा के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों में लेन-देन की बात पर अनबन हो गई।

बात बिगड़ गई और रात में शादी नहीं हुई तो बुधवार को लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। एसआई नियाज अहमद और कांस्टेबल वेद प्रकाश गोस्वामी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें समझाया। बाद में दोनों पक्ष सहमत हो गए और शादी की रस्म पूरी हुई। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा कर शादी संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें