रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश
प्रभु साहनी निवासी कुंदुर के रूप में हुई पहचान
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर बरडीहा गांव के सामने गुरुवार को युवक का शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार को बरडीहा गांव के कुछ लोग रेलवे लाइन की तरफ नित्य क्रिया के लिए गए थे। उसी दौरान ट्रैक पर युवक का शव दिखा। लोगों के शोर मचाने पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर अहिरौली की पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश शुरू की। शव की शिनाख्त 45 वर्षीय प्रभु साहनी निवासी कुंदुर थाना कप्तानगंज के रूप में हुई। बताया गया कि प्रभु शाम को घर से निकले थे। रात में वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उन्हें ढूंढ रहे थे। गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर उनके शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव के शिनाख्त की पुष्टि की। एसओ के के राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की सूचना रेलवे प्रशासन को भी दी गई।