फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डकोर नक्सली समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 28 Dec 2018 11:57 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrested - फोटो : PTI
विज्ञापन
खड्डा। नए साल में यूपी बिहार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में लगे नक्सलियों के मंसूबों को बिहार की बगहा पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली आलोक राम उर्फ विपुल संग तीन को गिरफ्तार किया। पुलिस को आलोक राम उर्फ विपुल की छह वर्ष से तलाश थी।
विज्ञापन


बिहार के पश्चिमी चंपारण जनपद के बाल्मीकि टाइगर रिजर्व व थारू बाहुल्य इलाकों में अपनी जड़ जमा चुके नक्सली (लालसलाम) समय-समय पर वारदात कर अपनी उपस्थिति जताते रहे हैं। दो दिन पहले बगहा पुलिस को सूचना मिली की नए साल पर सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं।

पुलिस जिला बगहा के प्रभारी एसपी जयकांत के निर्देश पर बगहा के एएसपी (अभियान )टी के झा के नेतृत्व में रघिया जंगल में छापामार कर नक्सलियों के जोनल कमांडर आलोक राम उर्फ विपुल निवासी जनपद शिवहर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नक्सली से पूछताछ के बाद पुलिस ने गोनौली गांव से महेश उरांव व चंचल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ माह पूर्व बिहार के गोनौली गांव के मुखिया पति मनोज सिंह को नब्बे से ज्यादा महिला व पुरूष नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दिया था।बिहार पुलिस के सूत्रो के मुताबिक नक्सली अपना प्रभाव यूपी के सीमावर्ती इलाकों में भी फैला चुके हैं।कुछ साल पहले नक्सलियों ने खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव के स्कूल में लाल सलाम का धमकी भरा बैनर लगा व छितौनी बगह पुल उडानें की धमकी देकर सनसनी फैला दी थी।

समय समय पर अपनी मौजूदगी का एहसास कराने वाले नक्सली दोनों प्रदेशों को अशांत करने की कोशिश करते हैं। प्रभारी एसपी बगहा व एसपी बेतिया जयकांत ने बताया की नए साल पर यूपी बिहार सीमा पर बड़ी वारदात को अंजाम देने के तैयारी में थे। नक्सली आलोक व इसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है। वह मुजफ्फरपुर में वारदात के बाद फरार चल रहा था। छह साल से वह सीमावर्ती क्षेत्रों में संगठन का विस्तार कर रहा था। यूपी पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी गई कि अगर वहां इनके विरुद्ध केस हो तो रिमांड पर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें