फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Fri, 28 Dec 2018 11:57 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार को सिधावे पुल के पास असंतुलित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट जाने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची चालक की मां बेटे का शव देख कर फफक पड़ी।

 

उसकी चीत्कार से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के परवरपार महुआ टोला निवासी 20 वर्षीय फरुद्दीन ट्रैक्टर-ट्राली चलाता था। वह शुक्रवार की भोर में अवैध तरीके से खनन का बालू ट्रैक्टर ट्राली से लेकर सिधावे की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिया के पास संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली पुल के नीचे पलट गई। मौके पर ही फरुद्दीन की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन भी पहुंच गए। प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें