फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने एसओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 16 Sep 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिपरा बाजार में बन्द रहीं दुकानें । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेबुआ रायगंज/पिपरा बाजार। क्षेत्र के पिपरा बाजार में मंदिर विवाद में पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद कराईं। बाद में विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में एसओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक ने व्यापारियों के साथ बैठक की और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि शनिवार को श्रीरसिक बिहारी ठाकुर जी मंदिर कुदरहा के पुजारी शत्रुघ्न दास ने गोबरी, बेचू, प्रेम, पंकज, दिनेश, सच्चिदानंद, विचंडी आदि पर मंदिर में ताला लगा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। उसी मामले में थानाध्यक्ष ने लोगों को थाने पर बुलाया था।

कुछ दिन पूर्व मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के बाद श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति को तोड़कर कूडे़ करकट में फेंक दिए जाने से व्यापारी व ग्रामीण नाराज चल रहे थे। पुलिस की सूचना पर तमाम लोग थाने पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर थानाध्यक्ष भड़क गए और तीन लोगों को थाने में बैठा लिया। लोगों के शोर मचाने पर पुलिस ने दौड़ा लिया और कई लोगों को लाठियों से पीटा गया।
विज्ञापन


इसी घटना के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कराईं और पुलिस विरोधी नारे लगाए। बाद में पहुंचे सेवरही विधायक अजय लल्लू ने व्यापारियों की पीड़ा सुनी। बाद में विधायक ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में बैठक की। लोगों ने थानाध्यक्ष के निलंबन के साथ पुलिसिया कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। इस दौरान मनीष जायसवाल, गोबरी, लतीफ, मुनीब, रमेश, मैनेजर, प्रेम, पप्पू, मनोज, दिनेश, भोला, नत्थू, बबलू, गौतम, प्रिंस, पंकज आदि उपस्थित रहे।

जनता के साथ हिटलर जैसा व्यवहार कर रही पुलिस
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने पिपरा बाजार में पुलिस की तरफ से किए गए बर्ताव को गलत बताया है। उन्होंने रविवार को कहा कि कुछ पुलिसकर्मी जनता के साथ हिटलर जैसा बर्ताव कर रहे हैं, इसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पिपरा बाजार के व्यापारियों और गांववालों को इस लड़ाई में जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी भी उनके साथ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें