फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकरनिकाल लिया सतर हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 48300 रुपये
विज्ञापन

दूसरे के खाते से भी 28 हजार रुपये ट्रांसफर कर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
जौरा बाजार पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा निवासी एक व्यक्ति का एटीएक कार्ड बदलकर किसी जालसाज ने उसके खाते से 48300 रुपये निकाल लिया। बाद में इस खाते में दूसरे खाते से भी 28 हजार रुपये ट्रांसफर कर निकाला गया। इसकी जानकारी होने पर खातेदार ने एटीएम कार्ड चेक किया तो वह उसका नहीं था। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर साइबर सेल से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

धनहा गांव निवासी साम्भा गुप्ता शनिवार को किसी कार्य से कसया गए थे। रुपयों की जरूरत पड़ने पर एक एटीएम से रकम निकालने पहुंचे। उनके पास लड़के संजय गुप्ता के बैंक खाते का एटीएम कार्ड था। साम्भा एटीएम बूथ पर पहुंचे तो वहां एक युवक पहले से मौजूद था। एटीएम से रुपये निकालने में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही थी। पास खड़ा युवक बैलेंस चेक करने का सुझाव देते हुए खुद ही आगे बढ़कर मदद करने लगा। युवक ने बताया कि इस खाते में अभी बैलेंस नहीं है। इसके बाद साम्भा गुप्ता घर चले आये। शाम को उन्हें खोजते हुए तमकुही का एक व्यक्ति पहुंचा और बताया कि उनके खाते में 28 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं, जिसे निकाला भी गया है। यह सुनते ही साम्भा गुप्ता परेशान हो गए और दुबारा अकाउंट चेक करने एटीएम बूथ पहुंचे। कार्ड चेक करने पर पता चला कि यह किसी संजय यादव के नाम पर जारी है, जबकि उनके पास संजय गुप्ता के नाम का एटीएम कार्ड होना चाहिए। बैलेंस चेक करने पर पता लगा कि एटीएम कार्ड बदलकर संजय गुप्ता के खाते से 48300 रुपये तथा बाद में उसी खाते से तमकुही के एक बैंक खाते से 28 हजार रुपये ट्रांसफर कर उसे भी निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें